लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में टीका लगवाने वाले औद्योगिक मजदूरों को मिलेंगे इनाम

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:35 IST

Open in App

इंदौर, 23 जून मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के संयंत्रों में काम करने वाले करीब एक लाख श्रमिकों को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से एक संगठन ने इनामी योजना की घोषणा की है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बुधवार को बताया, "हम देख रहे हैं कि इंदौर के औद्योगिक संयंत्रों में काम करने वाले कई श्रमिक अलग-अलग कारणों से कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवा रहे हैं। लिहाजा हमने इनामी योजना के जरिये इन्हें प्रोत्साहित करने का फैसला किया है।"

उन्होंने बताया कि टीका लगवाने वाले 100 मजदूरों को "लकी ड्रॉ" के जरिये 20 जुलाई को एक लाख रुपये मूल्य के इनाम बांटे जाएंगे जिनमें जूसर, मिक्सर और कुकर सरीखे उत्पाद शामिल हैं। डफरिया ने मोटे अनुमान के हवाले से बताया कि स्थानीय औद्योगिक संयंत्रों में करीब एक लाख श्रमिक काम करते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश ने अपने सदस्य उद्योगपतियों से कहा है कि वे 10 जुलाई तक अपने कारखाने के सभी श्रमिकों को कोविड-19 रोधी टीका अनिवार्य रूप से लगवा लें।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,52,788 मामले सामने आये हैं। इनमें से 1,378 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी