लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार तक राज्य सरकार से लिखित जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:42 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 15 अप्रैल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार से कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और उसके राज्य पर प्रकोप तथा उपचार के संबंध में लिखित जवाब शुक्रवार तक पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक तथा न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की युगलपीठ ने कोरोना वायरस संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कोरोना के प्रकोप तथा उपचार के संबंध में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों का लिखित जवाब 16 अप्रैल, 2021 तक युगलपीठ के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।

यह जानकारी कोर्ट मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने दी है।

याचिकाकर्ताओं की तरफ से उनके वकीलों ने युगलपीठ को बताया कि कोरोना संक्रमण प्रदेश में तेजी से फैल रहा है और सरकार सिर्फ कागजी आंकडे पेश कर रही है। स्थिति बहुत भयभीत करने वाली है तथा उपचार के लिए अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध नहीं है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है। डॉक्टर द्वारा उपचार के लिये रेमडेसिविर इंजेक्शन लिखता है तो प्रशासनिक अधिकारी उसे आमान्य कर देते है। बिल अदा नहीं करने पर निजी अस्पताल परिजनों को लाश देने से इंकार कर देते हैं।

सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेस के जरिए उपस्थित हुई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध निदेशक छबि भारद्वाज ने युगलपीठ को बताया कि यदि कोई डॉक्टर किसी मरीज को कोई दवा लिखता है तो प्रशासनिक अधिकारी उसे मरीज या अस्पताल को देने से मना नहीं कर सकता है।

याचिका पर अगली सुनवाई शुक्रवार 16 अप्रैल को निर्धारित की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे