लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : नकली टीकों की बिक्री रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर न्यायालय का सुनवाई से इनकार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें देश में कोविड-19 के नकली टीकों की बिक्री की किसी भी संभावना को रोकने के लिए केन्द्र को ‘‘सख्त’’ दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की एक पीठ ने कहा कि हालांकि वे जनहित याचिका दायर करने के पीछे की ‘‘मंशा’’ समझते हैं लेकिन हम ऐसे ही कोई निर्देश नहीं दे सकते।

पीठ ने याचिका दायर करने वाले वकील विशाल तिवारी से कहा, ‘‘हम आपकी मंशा समझते हैं लेकिन आप एक ठोस मामला दायर करें। हम ऐसे ही कोई निर्देश नहीं दे सकते। हम कोई विधायिका नहीं हैं।’’

तिवारी ने पीठ से कहा कि वह अर्जी को वापस लेंगे और अनुमति से एक नयी अर्जी दायर करेंगे।

पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता एक नई याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्रता के साथ इस याचिका को वापस लेने की अनुमति चाहता है। मांगी गई अनुमति प्रदान की जाती है। तदनुसार, रिट याचिका को वापस लिया मानकर खारिज की जाती है और उपरोक्त स्वतंत्रता प्रदान की जाती है।’’

याचिका भारत में टीकों की शुरुआत होने से पहले दायर की गई थी और इसमें इंटरपोल के महासचिव के बयान का उल्लेख किया गया था कि आपराधिक संगठन आपूर्ति श्रृंखलाओं में घुसपैठ या उसे बाधित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

याचिका में कहा गया था, ‘‘प्रतिवादी (केंद्र) को रिट....निर्देश जारी करें कि वह किसी भी कंपनी, या संगठन को नकली कोरोना टीका बेचने या प्रसारित करने से रोकने के लिए एक विशेष समिति गठित करे और इसके लिए आपदा प्रबंधन कानून के तहत या किसी अन्य कानून के तहत सख्त दिशा-निर्देश और विनियम जारी करे।

इसमें कहा गया था, ‘‘प्रतिवादी (केंद्र) को निर्देश दें कि किसी भी संगठन या व्यक्ति द्वारा नकली कोरोना टीका बेचने या प्रसारित करने के आपराधिक कृत्य के खिलाफ एक सख्त कानून बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती