लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आंध्र में 618, महाराष्ट्र में 4981 नए मामले

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:12 IST

Open in App

अमरावती/अगरतला/मुंबई, नौ दिसंबर आंध्र प्रदेश में बुधवार को 618 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, महाराष्ट्र में पांच हजार के करीब नए मामले सामने आए और त्रिपुरा में पिछले चौबीस घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 785 मरीज ठीक हो गए और महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में 618 नए मरीजों का पता चलने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 8,73,457 हो गए। इस बीमारी से तीन और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या 7,045 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 8,61,153 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 5,259 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस दौरान पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए और कुल मामले बढ़कर 32,945 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई । राज्य में अब तक महामारी के शिकार हुए 370 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य में अभी 406 मरीज उपचाराधीन हैं और 32,146 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 4,981 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 18,64,348 हो गए।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से 75 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 47,902 पर पहुंच गई।

राज्य में अब तक 17,42,191 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 73,166 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई शहर में संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए तथा 15 और मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू