लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : ओडिशा में 433, तेलंगाना में 190 और जम्मू-कश्मीर में 97 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर/हैदराबाद/श्रीनगर, 26 अक्टूबर कोविड-19 के मंगलवार को ओडिशा में 433, तेलंगाना में 190 और जम्मू-कश्मीर में 97 नए मामले सामने आए हैं। तीनों राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

ओडिशा में मंगलवार को संक्रमण के 433 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,39,269 हो गई। वहीं चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,316 हो गई।

नए 433 मरीजों में से 64 बच्चे और नाबालिग हैं। खुर्दा जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 207 नए मामले सामने आए। यहां अब 4,623 मरीजों का इलाज चल रहा है।

तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 190 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,70,643 हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में मंगलवार शाम पांच बजकर 30 मिनट तक जारी आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा 68 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4,101, मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,950 हो गई।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के मंगलवार को 97 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,795 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 36 नए मामले श्रीनगर जिले से सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में 854 मरीजों का उपचार चल रहा है। मृतकों की कुल संख्या 4,431 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले