लाइव न्यूज़ :

कोटा प्रशासन ने ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा परियोजना के लिए 1,250 एकड़ भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:38 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 15 जुलाई कोटा जिला प्रशासन ने यहां प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा परियोजना के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 1,250 एकड़ भूमि नि:शुल्क हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान सरकार ने ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा परियोजना के लिए कोटा जिले में शंभूपुरा इलाके के निकट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को 1,250 एकड़ भूमि नि:शुल्क आवंटित करने का फैसला किया है।’’

जिला आयुक्त उज्ज्वल राठौर ने कहा कि एएआई को भूमि हस्तांतरित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एएआई की छह सदस्यीय टीम ने पहले ही परियोजना स्थल का दौरा और तकनीकी मूल्यांकन कर लिया था, जिसके बाद एएआई टीम ने कोटा में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के लिए जमीन को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा