लाइव न्यूज़ :

कोलकाता एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, जमात उल मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 19:34 IST

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बांग्लादेश के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से एटीएस ने जमात उल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को पकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बांग्लादेश के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से एटीएस ने जमात उल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है।संदिग्ध आतंकियो के पास से पुलिस ने हथियार और जेहादी साहित्य भी बरामद किया है। 

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बांग्लादेश के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से एटीएस ने जमात उल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को पकड़ा है। जिसनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। तीनों संदिग्धों के नाम नजीउर्रहमान, शब्बीर और रेजोल हैं। 

पुलिस के मुताबिक, तीनों कुछ महीने से किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। खुफिया सूचना मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मामले की शुरुआती जांच की जा रही है। हम संदिग्धों से पूछताछ में जुटे हैं। 

कोलकाता पुलिस एसटीएफ के ज्वाइंट सीपी वी सोलोमन नेसाकुमार ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि संदिग्धों से जिहादी साहित्य बरामद किया गया है। साथ ही हाथ से लिखी एक डायरी भी बरामद की गई है। जिसमें जेएमबी के सदस्यों के नाम के साथ उनके मोबाइल नंबर भी लिखे मिले हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्धों के फेसबुक अकाउंट की भी जांच की जा रही है। 

यह पहली बार नहीं है जब कोलकाता पुलिस ने जमात उल मुजाहिदीन के संदिग्धों को पकड़ा है। इससे पहले 2019 में जमात उल मुजाहिदीन के दो संदिग्धों को कोलकाता पुलिस ने मुर्शिदाबाद पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया था। पकड़े गए साथी अपने साथी को छुड़ाने के लिए एसिड बम बनाने में जुटे थे। 

 

टॅग्स :कोलकाताआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो