Kolkata doctor rape-murder case: देश एक और दुष्कर्म की घटना का इंतजार नहीं कर सकता, कोलकाता हॉरर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 20, 2024 12:43 IST2024-08-20T12:23:26+5:302024-08-20T12:43:22+5:30

Kolkata doctor rape-murder case: उच्चतम न्यायालय की पीठ में न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। 

Kolkata doctor rape-murder case live updates country cannot wait for another rape incident Supreme Court's Top Quotes On Kolkata Horror RG Kar Medical College | Kolkata doctor rape-murder case: देश एक और दुष्कर्म की घटना का इंतजार नहीं कर सकता, कोलकाता हॉरर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

photo-ani

HighlightsKolkata doctor rape-murder case:  मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है।Kolkata doctor rape-murder case: चिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।Kolkata doctor rape-murder case: अब यह दूसरे सप्ताह भी जारी है जिससे मरीजों को परेशानियां हो रही हैं।

Kolkata doctor rape-murder case: पूरे देश को झकझोर देने वाला कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की नृशंस हत्या और रेप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही हैं और काम करने की स्थितियां सुरक्षित नहीं हैं तो हम उन्हें समानता से वंचित कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ वर्तमान में इस मामले की सुनवाई कर रही है। उच्चतम न्यायालय की पीठ में न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता हॉरर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी-

1. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उसने स्वत: संज्ञान लिया है क्योंकि यह मामला देशभर में चिकित्सकों की सुरक्षा से जुड़े व्यवस्थागत मुद्दे को उठाता है।

2. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह मीडिया में मृतका का नाम प्रकाशित होने से बहुत चिंतित है।

3. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही हैं और काम करने की स्थितियां सुरक्षित नहीं हैं तो हम उन्हें समानता से वंचित कर रहे हैं।

4. ज्यादातर युवा चिकित्सक 36 घंटे काम करते हैं, हमें काम करने की सुरक्षित स्थितियां सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत है।

5. ऐसा लगता है कि अपराध का पता सुबह-सुबह ही चल गया था लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की।

6. उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि हजारों लोगों की भीड़ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कैसे घुसी।

7. जब आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य का आचरण जांच के घेरे में है तो उन्हें कैसे तुरंत किसी दूसरे कॉलेज में नियुक्त कर दिया गया।

8. उच्चतम न्यायालय ने दुष्कर्म-हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगायी और पूछा कि अस्पताल के प्राधिकारी क्या कर रहे थे।

9. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को प्रदर्शनकारियों पर बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

10. उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकों के लिए सुरक्षा, सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने के वास्ते 10 सदस्यीय कार्य बल गठित किया।

11. पश्चिम बंगाल सरकार यह सुनिश्चित करे कि आरजी कर अस्पताल पर हमला करने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

12. उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को कोलकाता में चिकित्सक के बलात्कार-हत्या मामले में जांच पर 22 अगस्त तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

Web Title: Kolkata doctor rape-murder case live updates country cannot wait for another rape incident Supreme Court's Top Quotes On Kolkata Horror RG Kar Medical College

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे