लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त सैनिक एवं उनकी पत्नी की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

By भाषा | Updated: August 20, 2021 01:11 IST

Open in App

पलामू में मेदिनीनगर शहर थानान्तर्गत कुण्ड मुहल्ले में सेवानिवृत्त सैनिक एवं उनकी पत्नी की हत्या में प्रयुक्त चाकू घटना के हफ्ते भर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया । पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 अगस्त को हुई इस हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू को बरामद करने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। इस अभियान में 80 महिला पुलिसकर्मी और 60 अन्य पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को लगाया गया था । उन्होंने बताया कि पुलिस पिछले एक सप्ताह से चाकू की तलाश में जुटी हुई थी जिसे आज बरामद कर लिया गया। इस घटना के एकमात्र अभियुक्त शुभम पाण्डेय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है । पूर्व सैनिक राजेश्वर राम और उनकी पत्नी शर्मिला देवी की उनके ही घर में पड़ोस के युवक शुभम पाण्डेय ने चाकू से सिर, गर्दन तथा छाती पर वार कर हत्या कर दी थी । पुलिस ने बताया कि सैनिक के आलमारी से गायब 40 हजार रुपये युवक के पास से बरामद हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना देर शाम को हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत