लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव : टीएमसी को 99 वार्ड में बढ़त, भाजपा और माकपा दो में, कांग्रेस एक वार्ड में आगे

By भाषा | Updated: December 21, 2021 10:49 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार मंगलवार को 99 वार्डों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो-दो वार्डों में और कांग्रेस एक वार्ड में आगे चल रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि केएमसी के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "रुझानों के अनुसार तृणमूल ने 99 वार्डों में बढ़त बना ली है। भाजपा और माकपा दो-दो वार्डों में आगे चल रही हैं। कांग्रेस एक वार्ड में आगे चल रही है।"

टीएमसी विधायक और मौजूदा पार्षद अतिन घोष उत्तरी कोलकाता के वार्ड नंबर 11 में आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 13 में टीएमसी के मौजूदा पार्षद अनिंद्य राउत अन्य से आगे हैं।

वार्ड नंबर 22 और 23 में भाजपा और वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस आगे चल रही है। वार्ड नंबर 103 और 98 में माकपा आगे चल रही है।

वार्ड संख्या 22 में भाजपा की मौजूदा पार्षद मीना देवी पुरोहित तृणमूल कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे हैं।

वार्ड संख्या 45 में कांग्रेस के मौजूदा पार्षद संतोष पाठक टीएमसी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चले रहे हैं।

केएमसी को 144 प्रशासनिक वार्डों में विभाजित किया गया है जिन्हें 16 नगरों में बांटा गया है।

दो बूथों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाओं ने रविवार को केएमसी चुनावों को प्रभावित किया, जब​​कि लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट