लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः किसानों के मार्च के चलते ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2018 10:55 IST

किसान क्रांति यात्रा २०१८: सोमवार शाम से ही एनएच-24 पर लंबा जाम लगा हुआ है। आने-जाने वालों खासी परेशानी हो रही है। इधर, पुलिस ने सोमवार को ही पूर्वी दिल्ली में एक हफ्ते के लिये निषेधाज्ञा लागू कर दी। 

Open in App

नई दिल्ली, 02 अक्टूबरः हरिद्वार से दिल्ली के लिए भारतीय किसान क्रांति (भाकियू) यात्रा मंगलवार को दिल्ली पहुंच रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों पर बैरिकेटिंग की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार शाम से ही एनएच-24 पर लंबा जाम लगा हुआ है। आने-जाने वालों खासी परेशानी हो रही है। इधर, पुलिस ने सोमवार को ही पूर्वी दिल्ली में एक हफ्ते के लिये निषेधाज्ञा लागू कर दी। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) पंकज सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी किया जो आठ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश के अंतर्गत प्रीत विहार, जगतपुरी, शकरपुर, मधु विहार, गाजीपुर, मयूर विहार, मंडावली, पांडव नगर, कल्याणपुरी और न्यू अशोक नगर पुलिस थानाक्षेत्र आते हैं। 

यह आदेश पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह एकत्र होने और सभा करने को प्रतिबंधित करता है। इसके अलावा एम्प्लीफायर, लाउडस्पीकर और ऐसे दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहता है।  भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ हरिद्वार से नई दिल्ली के किसान घाट तक किसान क्रांति यात्रा पर हैं।

सोमवार को गाजियाबाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने करीब एक घंटे तक किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान दिल्ली जाने पर अड़े रहे। देर रात प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली से वापस लौटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब दो घंटे चली वार्ता विफल रही और प्रतिनिधिमंडल के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग पर अड़े रहे, जिस पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे