लाइव न्यूज़ :

2025 तक छह लाख ड्रोन बनाने का लक्ष्य, गरुड़ एयरोस्पेस ने कहा-छह लाख रोजगार पैदा होंगे, ‘सेवा के रूप में ड्रोन’ नाम से पहल शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2022 14:41 IST

Kisan Drones: कृषि प्रौद्योगिकियों के विकास से हम अगले 25 वर्षों में जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि क्षेत्र के लिए ‘सेवा के रूप में ड्रोन’ नाम से एक पहल शुरू की है।छह लाख ड्रोन बनाने का लक्ष्य तय किया है।कीटनाशकों तथा उर्वरकों के छिड़काव के लिए अत्याधुनिक तकनीक की मदद मिल सकेगी।

Kisan Drones: ड्रोन विनिर्माण से जुड़े स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस ने अपनी किसान ड्रोन पहल के तहत 2025 तक छह लाख ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है, जिससे छह लाख रोजगार के मौके पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी ने कृषि क्षेत्र के लिए ‘सेवा के रूप में ड्रोन’ नाम से एक पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में गुड़गांव और चेन्नई स्थित किसान ड्रोन विनिर्माण संयंत्रों का उद्घाटन किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "गरुड़ एयरोस्पेस ने अपनी किसान ड्रोन पहल के तहत छह लाख ड्रोन बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिससे किसान को कीटनाशकों तथा उर्वरकों के छिड़काव के लिए अत्याधुनिक तकनीक की मदद मिल सकेगी।" गरुड़ एयरोस्पेस के संस्थापक और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने कहा कि कंपनी की 90 प्रतिशत विनिर्माण सुविधाएं किसान ड्रोन के लिए समर्पित हैं।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान केंद्र देश भर के किसानों को डिजिटल और हाई-टेक सेवाएं मुहैया कराने के लिए किसान ड्रोन, रसायन मुक्त जैविक खेती, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देगा। निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए यह घोषणा की थी। समावेशी विकास के तहत सरकार फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए 'किसान ड्रोन' के उपयोग को बढ़ावा देगी।

टॅग्स :Agriculture DepartmentNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?