किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का रहे थे चेहरा, काफी दिनों से थे बीमार

By विनीत कुमार | Published: March 31, 2022 08:27 AM2022-03-31T08:27:00+5:302022-03-31T09:00:03+5:30

राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे।

Kirori Singh Bainsla dies, was big face of Gurjar aarakshan movement in Rajasthanराजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुर्जर आरक्षण की मांग के आंदोलन के चेहरे के तौर पर उभरने वाले किरोड़ | किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का रहे थे चेहरा, काफी दिनों से थे बीमार

किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार।2007-08 में बड़े गुर्जर आंदोलन से आए थे चर्चा में, सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में रखा था कदम।कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का अंतिम संस्कार टोडाभीम के मुंडिया गांव में किया जाएगा।

जयपुर: राजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुर्जर आरक्षण की मांग के आंदोलन के चेहरे के तौर पर उभरने वाले किरोड़ी सिंह बैंसला पहले सेना में थे। बाद में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। गुर्जर आंदोलन के बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाने वाले किरोड़ी सिंह बैंसला बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर किया था आंदोलन

किरोड़ी सिंह बैंसला 2007-08 में उस समय चर्चा में आए जब उनके नेतृत्व में राजस्थान में गुर्जरों के आरक्षण के लिए बड़ा आंदोलन छिड़ गया। इस आंदोलन के बीच करीब 70 मौतें भी हुईं। आंदोलन की बदौलत बैंसला बाद के वर्षों में गुर्जरों को अलग से एमबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरियों में 5 फीसदी आरक्षण दिलाने में कामयाब रहे। 

इससे पहले राजस्थान के गुर्जर ओबीसी में थे, हालांकि दबाव में सरकार को एमबीसी में गुर्जरों को शामिल करना पड़ा। 2008 के आंदोलन का खामियाजा तब राजस्थान में सत्ता में रही भाजपा को भी उठाना पड़ा था। उस समय राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी। विधानसभा चुनाव में तब भाजपा को हार कर सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

टोडाभीम के मुंडिया गांव में अंतिम संस्कार

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का अंतिम संस्कार टोडाभीम के मुंडिया गांव में किया जाएगा। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी दुख जताया है। हाल में किरोड़ी सिंह बैंसला ने अपने बेटे विजय बैंसला को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की कमान सौंप दी थी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सामाजिक आंदोलन के प्रखर नेतृत्वकर्ता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। सामाजिक अधिकारों के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति!'

Web Title: Kirori Singh Bainsla dies, was big face of Gurjar aarakshan movement in Rajasthanराजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुर्जर आरक्षण की मांग के आंदोलन के चेहरे के तौर पर उभरने वाले किरोड़

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे