लाइव न्यूज़ :

खट्टर सरकार जनविरोध नीतियों से राज्य की बर्बादी की कहानी लिख रही है: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: August 30, 2021 23:25 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह अपनी ‘‘दिशाहीन और जनविरोधी नीतियों से एक उभरते राज्य के बर्बाद होने की कहानी लिख रही है’’। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के 2,500 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा (भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी) ने सत्ता का आनंद लिया, लेकिन ''लोगों का खून सड़कों पर बहाया गया’’। सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘जब युवा भर्ती परीक्षाओं के लिए कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसी दौरान बेशर्मी से परीक्षा पत्र सार्वजनिक रूप से बेचे गए।'' करनाल में किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ''लठ जीवी सरकार'' जजपा की ''बैसाखी'' की मदद से सत्ता में है, जबकि लोगों को कई तरह से पीड़ा झेलनी पड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप