लाइव न्यूज़ :

खरगोन कलेक्टर ने फिल्मी अंदाज में नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया, 4 विभागों की संयुक्त कार्रवाई में 9 लोग गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 7, 2023 20:52 IST

मप्र के खरगोन जिले की अतिदुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के परीक्षा केन्द्र पर हैरतअंगेज कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। कक्षा 10वीं पास कराने वाले एक रैकेट का जिला प्रशासन द्वारा पर्दाफाश किया गया है। इस पूरी कार्रवाही को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि अत्यंत गोपनीय सूचना के आधार पर पूरी रूपरेखा तैयार की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाशखरगोन कलेक्टर ने संज्ञान लेकर फिल्मी अंदाज में करवाई कार्रवाईपरीक्षा केंद्र के पास वाले मकान से ही होता था खेल

इंदौर: मप्र के खरगोन जिले की अतिदुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के परीक्षा केन्द्र पर हैरतअंगेज कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर परीक्षा केन्द्र से कुछ ही दूरी पर सूने पड़े मकान में 8 अध्यापक, अतिथि शिक्षक और सहायक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर साल्व करते रंगे हाथों पकड़ाए। दरअसल इस तरह के रैकेट की भनक कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा को 6 मार्च को एक मुखबिर के जरिए लगी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने नाटकीय ढंग से नकल कराने वाले रैकेट को पकड़ने की रूपरेखा बनाई। जिसके मुताबिक जिला मुख्यालय से एसडीएम और शिक्षा अधिकारी व बीईओ रात में ही प्राइवेट वाहनों से गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने रात गुजारी और अपना काम सुबह से प्रारम्भ किया। कक्षा 10वीं पास कराने वाले एक रैकेट का जिला प्रशासन द्वारा पर्दाफाश किया गया है। इस पूरी कार्रवाही को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि अत्यंत गोपनीय सूचना के आधार पर पूरी रूपरेखा तैयार की गई। इस दल को शासकीय वाहनों के बजाय अन्य प्राइवेट वाहनों से रात में ही भेजा गया। जिनकी टीम बनाई गई उन्हें देहाती पहनावे में भेजा गया। रात भर इंतजार के बाद सूचना के आधार पर टीम ने अपना काम शुरू किया।

परीक्षा केंद्र के पास वाले मकान से ही होता था खेल

एसडीएम  ओएन सिंह ने बताया कि प्लानिंग के अनुसार सोमवार रात में ही शिक्षा, जनजाति, राजस्व और पुलिस विभाग का अमला पहुँच गया था। मंगलवार को कक्षा 10 वीं का सामाजिक विज्ञान के पेपर शुरू होने के बाद केंद्र पर हलचल शुरू हुई। मौका देखकर दल ने अपना काम शुरू किया। परीक्षा केंद्र के पास के ही मकान में करीब 9 लोग उत्तर बनाते हुए पकड़े गए। इसमें 8 शिक्षक भी शामिल थे। जांच के दौान सभी के मोबाइल पर सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र का लिया गया फोटो पाया गया। साथ ही उनके पास से 10 सामाजिक विज्ञान की गाईडे, जिसके पन्ने फटे हुए पाए गए। इसके अलावा मकान के अंद ही ओबजेक्टिव के प्रश्न कार्बन पेपर की सहायता से लिखते पाएं गए।

स्विफ्ट डिजायर से आकर साल्व कराते थे

एसडीएम सिंह ने बताया कि स्कूल में संदेहास्पद व्यक्ति की स्विफ्ट डिजायर देखी गई। केन्द्राध्यक्ष से पूछे जाने पर व्यक्ति कहीं और पदस्थ है। सिरवेल थाने में परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3 डी, के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। मकान में नांदिया हाईस्कूल के अध्यापक सचिन गाड़गे और बहादुरसिंह गरासे, खेरकुंडी के अतिथि शिक्षक वसीन खान, कोटबेड़ा स्कूल के अतिथि शिक्षक सुरेश सोलंकी व अनिल बड़ोले, प्राथमिक स्कूल कोटबेड़ा के सुनिल मोरे, सिरवेल स्कूल के ही सहायक शिक्षक दयाराम सोलंकी, और नांदिया स्कूल के सुरेश बारेला तथा महाराष्ट्र के सुनिल पंवार सुने मकान में प्रश्न हल करते पाए गए। कार्यवाही में एसडीएम, प्रभारी शिक्षा अधिकारी  हेमेन्द्र वडनेरकर, थाना प्रभारी और बीईओ एके गुप्ता ने भूमिका निभाई।

टॅग्स :Madhya PradeshएजुकेशनEducationMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण