लाइव न्यूज़ :

हिमाचल विधानसभा भवन के गेट पर लगे खालिस्तानी झंडे, कुमार विश्वास का ट्वीट- 'देश मेरी चेतावनी याद रखे, पंजाब के वक्त कहा था'

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2022 11:57 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह गेट पर खालिस्तानी झंडे लगे हुए मिले। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल विधानसभा भवन के आगे गेट पर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे हुए मिले।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, झंडे किसने लगाए हैं, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है।कुमार विश्वास ने इस घटना को साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए 'आप' पर बिना नाम लिए निशाना साधा है।

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे होने की घटना सामने आने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है कि देश को उनकी ओर से दी गई चेतावनी को याद रखना चाहिए। कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, 'देश मेरी चेतावनी याद रखे। पंजाब के समय कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं।'

माना जा रहा ये ट्वीट 'आप' पर निशाना साधते हुए किया गया है। दरअसल हाल में पंजाब चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास का एक बयान खूब चर्चित हुआ था जिसमें उन्होंने केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया। कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। यही नहीं, विश्वास ने ये भी दावा किया कि केजरीवाल ने कभी उनसे कहा था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) का पहला पीएम बनेंगे। 

हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी यहां जोर आजमाइश में लगी है। पार्टी हिमाचल प्रदेश में बड़ा दावेदार बनने की तैयारी में जुटी है।

हिमाचल विधान सभा के बाहर खालिस्तानी झंडा

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे नजर आए थे। फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि ये झंडे किसने लगाए। विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया था। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये झंड़े किसने लगाए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर इस बारे में पता लगाने में जुटी है।

टॅग्स :कुमार विश्वासहिमाचल प्रदेशआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की