लाइव न्यूज़ :

खगड़िया और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के एक हिस्से के ध्वस्त होने के बाद राजनीति तेज, भाजपा ने तेजस्वी पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2023 16:06 IST

पिछले साल 30 अप्रैल को पुल के एक हिस्से गिरने की घटना को लेकर नितिन नवीन ने बताया कि उस हादसे के बाद हम लोगों ने आईआईटी रुड़की और पटना आईआटी से पुल की जांच करवाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट आने के बाद फैसला विभाग को ही करना था।खुद तेजस्वी यादव विभाग के मंत्री बन गए।रिपोर्ट के आधार पर फैसला तेजस्वी यादव को करना था।

पटनाः बिहार के खगड़िया और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के एक हिस्से के ध्वस्त होने के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पुल के डिजाइन को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं तेजस्वी के इन आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी पर ही सवाल खडा कर दिया है।

 

उन्होंने पुल के डिजाइन से लेकर पिछले साल पुल के एक हिस्से के गिरने और उसके बाद भी काम शुरू कराने को लेकर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जिस पुल के डिजाइन को लेकर उपमुख्यमंत्री सवाल उठा रहे हैं। उसकी सच्चाई यह है जब वह पथ निर्माण मंत्री थे, उसी समय इसको अप्रूव किया गया था। 

नितिन नवीन ने कहा कि उस समय उन्होंने डिजाइन पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाया था? आज पुल की डिजाइन पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले साल 30 अप्रैल को पुल के एक हिस्से गिरने की घटना को लेकर नितिन नवीन ने बताया कि उस हादसे के बाद हम लोगों ने आईआईटी रुड़की और पटना आईआटी से पुल की जांच करवाई थी।

जिसकी रिपोर्ट आने के बाद फैसला विभाग को ही करना था। कोई फैसला होता, उससे पहले ही बिहार में सरकार बदल गई। खुद तेजस्वी यादव विभाग के मंत्री बन गए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर फैसला तेजस्वी यादव को करना था। अगर रिपोर्ट सही नहीं थी तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि उन्होंने पुल का काम फिर से शुरू कराने की स्वीकृति क्यों दी? क्यों नहीं काम रुकवाया?

वह कहते हैं कि डिजाइन में फॉल्ट था। यह बात आप उस समय भी जानते थे तो चुप क्यों रहे? यह बात उन्हें सभी को बतानी चाहिए। पूर्व पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि सदन में तेजस्वी के ही दो विधायकों ने सवाल उठाए थे। लेकिन उनके सवालों के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा था कि बहुत अच्छा काम चल रहा है, कहीं कोई शिकायत नहीं है।

अगर कहीं कोई शिकायत नहीं थी, आज क्यों इस पर आरोप लगा रहे हैं? नितिन नवीन ने कहा पुल के डिजाइन को आपने अप्रूव किया, रूके हुए काम को आपने शुरू कराया। तो इसकी जवाबदेही भी आपकी ही होगी कि रिपोर्ट को दरकिनार कर किस मंशा से आपने पुल का काम शुरू करवाया था? आप इससे बच नहीं सकते हैं। 

टॅग्स :Bihar BJPपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos