लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भूमि क्रय मामले में खडसे के दामाद की जमानत अर्जी खारिज

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:50 IST

Open in App

मुंबई की एक विशेष अदालत ने पुणे में 2016 में सरकारी जमीन खरीदने के एक मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी। चौधरी ने अपनी जमानत याचिका में वकील मोहन तेकवडे के माध्यम से कहा था कि उन्हें मामले में बलि का बकरा बनाया गया है और इसमें धनशोधन रोकथाम कानून के प्रावधान लागू नहीं होते क्योंकि उन्होंने किसी धनराशि का गबन नहीं किया है। विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने चौधरी को जमानत देने से इनकार कर दिया। इस बीच मामले में जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौधरी और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। ईडी ने आरोप लगाया है कि चौधरी और खडसे ने पुणे के पास भोसारी में सरकारी जमीन 3.75 करोड़ रुपये में खरीदी थी जिसकी वास्तविक कीमत 31.01 करोड़ रुपये है। ईडी ने कहा था कि ऐसा लगता है कि खडसे ने लेन-देन में अपने पद का दुरुपयोग किया था जो जमीन सौदे के समय राज्य के राजस्व मंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?