लाइव न्यूज़ :

खादी रूमाल की शुरुआत, आतंकवाद से प्रभावित कश्मीर परिवार करते हैं तैयार, जानिए खासियत

By भाषा | Updated: December 17, 2019 19:24 IST

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि केवीआईसी ने 2016 में नैपकिन बनाने का केंद्र नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) में स्थापित किया था। यह केंद्र उन परिवारों के लिये स्थापित किया गया था जो घाटी के आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसक्सेना ने कहा कि आयोग ने उन परिवारों की महिलाओं को जोड़ा और पिछले महीने खादी के रूमाल का उत्पादन शुरू किया। हमारा लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक 5 करोड़ रूमाल उत्पादित करने का है।

सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को खादी रूमाल की बिक्री की शुरुआत की। इसे आतंकवाद से प्रभावित कश्मीर परिवार ने बनाया है।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि केवीआईसी ने 2016 में नैपकिन बनाने का केंद्र नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) में स्थापित किया था। यह केंद्र उन परिवारों के लिये स्थापित किया गया था जो घाटी के आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों के हैं।

सक्सेना ने कहा कि आयोग ने उन परिवारों की महिलाओं को जोड़ा और पिछले महीने खादी के रूमाल का उत्पादन शुरू किया। हमारा लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक 5 करोड़ रूमाल उत्पादित करने का है। गडकरी ने कहा कि केवीआईसी की पहल बापू (महात्मा गांधी) के समाज के सबसे कमजोर तबके को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछले वर्ग के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगर लोगों को उनके गांवों और उनके शहरों में रोजगार के अवसर दिये जाते हैं, तब लोगों को अपना घर-बार छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आजीविका उपलब्ध कराने से नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी चुनौतियों के समाधान में मदद मिलेगी।

केवीआईसी के चेयरमैन ने 5 करोड़ रूमाल के लक्ष्य के बारे में कहा कि इससे 44 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होंगे। कार्यक्रम में केवीआईसी और डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता 2 करोड़ खादी रूमाल बेचने के लिये है। गडकरी ने खरीदारी की शुरुआत करते करते हुए 50-50 रुपये के भाव पर 50 रूमाल खरीदे। 

टॅग्स :मोदी सरकारनितिन गडकरीजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर