लाइव न्यूज़ :

केरल की महिला एजेंसी कोविड-19 से जान गंवाने वाले परिजन की मदद को आया आगे

By भाषा | Updated: June 26, 2021 14:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 जून केरल राज्य महिला विकास निगम (केएसडब्ल्यूडीसी) उन परिवारों को सहयोग देने के लिए एक स्वरोजगार ऋण योजना लेकर आया है, जिनके गुजारे का एकमात्र सहारा रहे सदस्य की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई।

इस योजना का नाम ‘स्माइल’ रखा गया है और इसका लक्ष्य उन महिलाओं को मदद पहुंचाना है, जिनके गुज़ारे का सहारा रहे व्यक्ति की मौत इस ख़तरनाक वायरस के संक्रमण की वजह से हो गई। इस योजना को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मदद से लागू किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि आवेदकों को स्वरोजगार ऋण योजना के लिए आमंत्रित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को मदद मिलने की उम्मीद है।

बयान में बताया गया कि कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले परिवार के सदस्य पर निर्भर 18-60 साल आयुवर्ग की महिला इस ऋण को हासिल करने के योग्य है। इसके तहत अधिकतम पांच लाख रुपये की राशि छह प्रतिशत ब्याज की दर से मदद में दी जा सकती है और एक लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है।

इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो केरल की निवासी हों और उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण