लाइव न्यूज़ :

केरलः अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 11, 2019 18:10 IST

नीलांबूर के बुदानम चर्च में राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले हैं। बताया गया है कि राहुल गांधी तीन विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे जो वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने रविवार को केरल पहुंचे। गांधी कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ गांधी रविवार दोपहर करीपुर हवाई अड्डे पहुंचे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने रविवार को केरल पहुंचे। गांधी कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ गांधी रविवार दोपहर करीपुर हवाई अड्डे पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी मलप्पुरम के नीलांबूर के बुदानम चर्च में एक राहत शिविर में पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, नीलांबूर के बुदानम चर्च में राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले हैं। बताया गया है कि राहुल गांधी तीन विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे जो वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। 

इस अवसर पर गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह वायनाड में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और सरकारी अधिकारियों के साथ राहत कार्यों का निरीक्षण करेंगे।  उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अगले कुछ दिनों तक मैं अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रहूंगा, जहां बाढ़ से तबाही मची है। मैं वायनाड में राहत शिविरों का दौरा करूंगा और जिला एवं राज्य अधिकारियों के साथ राहत कार्यों का निरीक्षण करूंगा।’’ 

वायनाड और मलप्पुरम जिले में बाढ़ तथा भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है और अनेक लापता हैं। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वायनाड के जिला कलेक्टर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर चुके हैं। अप्रैल में यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का यह दूसरा वायनाड दौरा है। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीकेरल बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो