लाइव न्यूज़ :

केरलः मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने दिया इस्तीफा, कहा-मैंने कभी संविधान को बदनाम नहीं किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 6, 2022 20:01 IST

संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विरोध का सामना कर रहे केरल के मंत्री साजी चेरियन ने इस्तीफे की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा(यूडीएफ) ने इस्तीफे की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया।बयान को टीवी चैनलों ने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है।मीडिया ने इसे CPIM और LDF को कमजोर करने के लिए गढ़ा है।

तिरुवनंतपुरमः केरल के मंत्री साजी चेरियन ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। साजी चेरियन ने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है और यह मेरा निजी फैसला है। मैंने कभी संविधान को बदनाम नहीं किया। भाषण का एक खास हिस्सा लिया गया और मीडिया ने इसे CPIM और LDF को कमजोर करने के लिए गढ़ा है।

संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर केरल के सांस्कृतिक मामलों और मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन के इस्तीफे के लिए विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के शीर्ष नेताओं ने स्थिति का जायजा लेने के वास्ते बुधवार को यहां एकेजी केंद्र में बैठक की।

संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विपक्ष व विभिन्न हलकों के बढ़ते दबाव के बीच केरल के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सांस्कृतिक और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चेरियन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

मंत्री पद से हटाए जाने की विपक्ष की मांग के बीच माकपा के वरिष्ठ नेता चेरियन ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने दोहराया कि संविधान का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी और वह इसका (संविधान का) बेहद सम्मान करते हैं। विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सरकार के दूसरे कार्यकाल में चेरियन पहले मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है।

चेरियन ने कहा कि उनके हालिया भाषण को गलत संदर्भ में लिया गया अथवा आशिंक रूप से चित्रित किया गया अथवा न्यूज मीडिया द्वारा कुछ इस तरह पेश किया गया, जिससे यह गलत संदेश गया कि उन्होंने संविधान का अपमान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो कहा था, उसके इस तरह के चित्रण से मैं आहत हुआ। मैं यह भी मानता हूं कि इसका उद्देश्य सत्तारूढ़ वाम सरकार को अस्थिर करना है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा संविधान की गरिमा को बरकरार रखने में कई बार विफल रहे हैं।

टॅग्स :केरलकांग्रेसपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब