Kerala Local Body By Election Results: 12 जिलों में उपचुनाव, 42 वार्ड में से 24 में वाम मोर्चा ने मारी बाजी, NDA ने 6 वार्ड में जीत हासिल की, कांग्रेस को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 18, 2022 05:24 PM2022-05-18T17:24:38+5:302022-05-18T17:25:55+5:30

Kerala Local Body By Election Results: त्रिक्काकरा विधानसभा सीट पर इसका असर दिखने को मिलेगा। कांग्रेस नीत यूडीएफ को उन आठ वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है, जहां पहले उसके उम्मीदवार जीते थे।

Kerala Local Body By Election Results 2022 12 district Left Front won 24 out of 42 wards NDA won 6 wards congress | Kerala Local Body By Election Results: 12 जिलों में उपचुनाव, 42 वार्ड में से 24 में वाम मोर्चा ने मारी बाजी, NDA ने 6 वार्ड में जीत हासिल की, कांग्रेस को झटका

भाजपा ने जिन छह वार्ड में जीत प्राप्त की है, उनमें से तीन पड़ोसी त्रिक्काकरा विधानसभा क्षेत्र में हैं और यह इस इलाके की जनता की सोच को दर्शाता है।

Highlightsस्थानीय निकाय उपचुनावों के परिणाम की घोषणा बुधवार को की गयी।त्रिक्काकरा विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नतीजे हैं।42 में से कुल 12 वार्ड में गठबंधन को जीत प्राप्त हुई है। 

Kerala Local Body By Election Results: केरल के 12 जिलों में हाल में हुए निकाय उपचुनाव में 42 वार्ड में से 24 में वाम मोर्चा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

चुनाव परिणाम इस महीने के आखिर में त्रिक्काकरा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले वाम मोर्चा का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। वाम मोर्चा के अलावा निकाय उपचुनाव के परिणाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के लिए भी उत्साहजनक रहे हैं, जिसने छह वार्ड में जीत हासिल की है।

स्थानीय निकाय उपचुनावों के परिणाम की घोषणा बुधवार को की गयी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा कि यह त्रिक्काकरा विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नतीजे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिन छह वार्ड में जीत प्राप्त की है, उनमें से तीन पड़ोसी त्रिक्काकरा विधानसभा क्षेत्र में हैं और यह इस इलाके की जनता की सोच को दर्शाता है। परिणामों के अनुसार कांग्रेस नीत यूडीएफ को उन आठ वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है, जहां पहले उसके उम्मीदवार जीते थे। हालांकि, 42 में से कुल 12 वार्ड में गठबंधन को जीत प्राप्त हुई है। 

Web Title: Kerala Local Body By Election Results 2022 12 district Left Front won 24 out of 42 wards NDA won 6 wards congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे