लाइव न्यूज़ :

केरल में 1 साल तक के लिए बचाव को लेकर दिशानिर्देश जरूरी, जानिए क्या होंगे नियम

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2020 18:43 IST

पिनरई सरकार ने रविवार को राज्य के लोगों के लिए कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देश को एक साल तक पालन करना अनिवार्य बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किया है।सुरक्षा नियम अगले एक साल 2021 तक लागू रहेंगे।

तिरूवनंतपुरम: लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किया है। पिनरई सरकार ने रविवार को राज्य के लोगों के लिए कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देश को एक साल तक पालन करना अनिवार्य बनाया है।

यानि सुरक्षा नियम अगले एक साल 2021 तक लागू रहेंगे। इन नियमों में पब्लिक और सोशल डिस्टेंसिंग में मास्क या फेस कवर पहनना एक है। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है।

इसके साथ ही राज्य में पूरे एक साल तक शादियों में केवल 50 लोग और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी। वहीं, कार्यस्थलों पर मास्क भी पहनने पड़ेंगे और हर जगह छह फुट की सोशल डिस्टेंसिंग लागू होगी। 

बता दें कि केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है। इन नये मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर पांच हजार के पार चली गयी। स्वास्थ्य मंत्री के। के। सैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नये मरीजों में से 152 लोग विदेशों से आये हैं और 52 व्यक्ति दूसरें राज्यों से लौटे हैं। शनिवार को नये मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 5204 हो गयी। विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को कोरोना वायरस के 209 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

राज्य के विभिन्न जिलों में एक लाख 77 हजार लोग पर्यवेक्षण में हैं । सैलजा ने बताया कि 1,74,844 लोगों को संस्थागत एवं गृह पृथक—वास में रखा गया है जबकि 2,915 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें से 367 लोगों को शनिवार को भर्ती कराया गया है। मलप्पुर में 37, कन्नून में 35, पलक्कड़ में 29, पथनमथिट्टा में 22, अलप्पुझा और त्रिच्चूर में 20-20, तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में 16-16 , कासरगोड में 14, एर्नाकुलम में 13, कोझिकोड में आठ, कोट्टायम में छह, इडुकी और वायनाड में एक एक नया मरीज सामने आया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकेरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए