लाइव न्यूज़ :

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने घरों में कोविड-19 के प्रसार को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:10 IST

Open in App

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को घरों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के प्रति आगाह किया और लोगों से बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग के हालिया अध्ययन का हवाला देते हुए जॉर्ज ने कहा कि यह पाया गया कि राज्य में 35 फीसदी लोग घरों में ही संक्रमण की चपेट में आए। उन्होंने एक बयान में कहा कि वर्तमान हालात यह है कि जब घर का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो अन्य सदस्यों में संक्रमण का प्रसार हो जाता है। मंत्री ने इस स्थिति के लिए गृह पृथक-वास के नियमों के उल्लंघन को जिम्मेदार ठहराया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल उन्हीं मरीजों को गृह पृथक-वास में रहना चाहिए, जिनके पास पर्याप्त सुविधाएं हैं जबकि अन्य को कोविड देखभाल केंद्र का रुख करना चाहिए। जॉर्ज ने गृह पृथक-वास में रहने वाले लोगों को अपने कमरे से बाहर न निकलने की सलाह दी। साथ ही अन्य सभी सदस्यों को घर के अंदर संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब