लाइव न्यूज़ :

निपाह मरीज की हालत अब स्थिर है, धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, कुल 311 को निगरानी में रखा गयाः स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: June 5, 2019 13:54 IST

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि विभिन्न जिलों से कुल 311 लोगों को निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, “छात्र की स्थिति स्थिर बनी हुई है। यह बिगड़ी नहीं है।” इससे एक दिन पहले ही पुष्टि हुई थी कि 23 वर्षीय छात्र निपाह विषाणु से संक्रमित है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “उनकी सेहत की प्रारंभिक जांच दिखाती है कि वह गंभीर स्थिति में नहीं हैं।उनका स्वास्थ्य कल से बेहतर है। लेकिन चिकित्सक उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

केरल सरकार ने बुधवार को बताया कि निपाह विषाणु की चपेट में आने वाले कॉलेज छात्र की स्थिति स्थिर है वहीं निगरानी में रखे गए पांच अन्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। इन सबका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि विभिन्न जिलों से कुल 311 लोगों को निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, “छात्र की स्थिति स्थिर बनी हुई है। यह बिगड़ी नहीं है।” इससे एक दिन पहले ही पुष्टि हुई थी कि 23 वर्षीय छात्र निपाह विषाणु से संक्रमित है।

अस्पताल की तरफ से मंगलवार की रात जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उसे 30 मई को भर्ती किया गया था और “मरीज की हालत अब स्थिर है, धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उसका बुखार कम हो रहा है।”

शैलजा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कलमासेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फिलहाल भर्ती पांच लोगों के नमूने जांच के लिए आज सुबह पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “उनकी सेहत की प्रारंभिक जांच दिखाती है कि वह गंभीर स्थिति में नहीं हैं।

उनका स्वास्थ्य कल से बेहतर है। लेकिन चिकित्सक उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हमारा मानना है कि उनके रक्त नमूनों की जांच के परिणाम निगेटिव आएंगे। लेकिन अंतिम परिणाम आने तक हमें इंतजार करना चाहिए।” शैलजा चिकित्सीय विशेषज्ञों एवं शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि निपाह का इलाज तभी शुरू किया जाएगा जब उनके ब्लड टेस्ट से पुष्टि होती है कि वे इस संक्रमण की चपेट में आए हैं। जांच परिणाम बृहस्पतिवार शाम तक आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना