लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार युवाओं में नशे की लत रोकने के लिए शिक्षण परिसरों में पुलिस इकाई स्थापित करे : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:42 IST

Open in App

कोच्चि, 11 फरवरी केरल उच्च न्यायालय ने राज्य में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के स्तर को अस्वीकार्य करार देते हुए सरकार को निर्देश दिया कि किशोरों एवं युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए वह शिक्षण परिसरों में पुलिस इकाई की स्थापना करे।

मुख्य न्यायाधीश एस मणि कुमार एवं न्यायमूर्ति एएम शफीक की पीठ ने शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं एवं विद्यार्थियों में नशे की की लत को रोकने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह परिसर में पुलिस इकाई स्थापति करे क्योंकि कानून प्रवर्तन एजेंसियां शिक्षण संस्थानों के भीतर नियमित आधार पर जांच नहीं करतीं।

अदालत ने कहा, ‘‘पुलिस एवं आबकारी कर्मियों के लिए शिक्षण संस्थानों में एनडीपीएस अधिनियम-1985 को लागू करने के तरीके को आसान बनाने के लिए उपाय किए जाने चाहिए।’’

पीठ ने यह निर्देश बुधवार को स्व पंजीकृत याचिका का निपटारा करते हुए दिया जिसे 15 मार्च 2015 को कोट्टायम के पूर्व पुलिस प्रमुख एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एन रामचंद्रन की ओर से पेश किए गए तथ्यों के आधार पर दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले