लाइव न्यूज़ :

केरल: कम्युनिस्ट सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में एक जून से पेट्रोल-डीजल होगा एक रुपया सस्ता

By भारती द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 19:27 IST

केरल सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है- 'हमने वहां के वित्तमंत्री से अपील की थी कि तेल की कीमतों में कटौती करें, तब उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया था। लेकिन अब वो जिम्मेदारी ले रहे हैं तो मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।'

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में केरल सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर स्टेट टैक्स नहीं लगेगा। इस फैसले के बाद से केरल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए कम होंगे। कैबिनेट का ये नया फैसला राज्य में एक जून से लागू होगा। फिलहाल केरल में पेट्रोल के 82.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 75.19 रुपए प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सुबह की कटौती, फिर टाइपिंग की गलती बता बढ़ाए दाम

केरल सरकार के इस फैसले का पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वागत किया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है- 'केरल हाईस्ट टैक्स देने वाला राज्य है। हमने वहां के वित्तमंत्री से अपील की थी कि तेल के दामों में कटौती करें, तब उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया था। लेकिन अब वो जिम्मेदारी ले रहे हैं तो मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।' पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा- 'केरल ने दाम में कटौती करके अच्छा किया है। राज्यों में चाहे भाजपा या किसी भी पार्टी की सरकार हो, सबको तेल की कीमतों में कटौती करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हर राज्य की अलग प्राथमिकता और जिम्मेदारियां हैं।'

बता दें कि बुधवार (30 मार्च) की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी होने की सूचना आई थी। सुबह जारी नई कीमतों में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता होना बताया गया, लेकिन बाद में इंडियन ऑयल की ओर से कहा गया कि टाइपिंग की गलती के चलते ऐसा हुआ है। पेट्रोल-डीजल केवल एक पैसा सस्ता हुआ है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही इस गलती के लिए जमकर ट्रोल किया गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :केरलपेट्रोलडीजलपेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण