लाइव न्यूज़ :

केरल: बच्चे को बचाने के लिए इस आदमी ने मौत से लगाई दौड़, लोमहर्षक वीडियो हुआ वायरल

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 11, 2018 10:27 IST

केरल बारिश के कारण करीब 54,000 लोग बेघर हो गए हैं और कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है।

Open in App

तिरुवंतपुरम, 11 अगस्तः केरल के आधे से ज्यादा हिस्से में भीषण बाढ़ के कारण बांध, जलाशय और नदियां लबालब भरी हुई हैं। कई जगहों पर राजमार्ग ध्वस्त हो गए हैं। अनेक घर पानी में बह गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हजारों लोग लोग बेघर हो गए हैं और कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। 

इसी बीच केरल के चेरुथोनी नदी के ब्रिज पर घटी घटना का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। चेरुथोनी नदी पर स्थित एक ब्रिज को नदी अपनी आगोश में लेने वाली थी। तभी पुल से कुछ लोग गुजर रहे थे। वे भागने लगे। लेकिन उसी पर एक बच्चा जा रहा था। वह नहीं समझ पा रहा था कि क्या करे। तभी राहत-बचावकर्मी की नजर उसपर पड़ी।

इसके बाद बचावकर्मी भागता हुआ ब्रिज पर गया और बच्चे को गोंद में उठाते हुए ब्रिज से भागा। बचावकर्मी के पुल से हटते ही ऊफान पर आई नहीं ब्रिज को जलमग्न कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो न्यूज 18 केरल ने जारी किया है।

40 नदियां उफान पर, 29 लोगों की मौत, 54,000 से ज्यादा लोग बेघर

केरल के आधे से ज्यादा हिस्से में भीषण बाढ़ के कारण बांध, जलाशय और नदियां लबालब भरी हुई हैं। कई जगहों पर राजमार्ग ध्वस्त हो गए हैं। अनेक घर पानी में बह गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 54,000 लोग बेघर हो गए हैं और कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। 

बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित राज्य के कुल 14 जिलों में से सात उत्तरी जिलों में थलसेना की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं ताकि लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने और अस्थायी पुलों के निर्माण में मदद मिले। पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान को अलर्ट पर रखा गया है। आशंका है कि कोच्चि स्थित वेलिंगडन द्वीप के कुछ हिस्से पूरी तरह जलमग्न हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की लगभग सभी 40 नदियां उफान पर हैं। 

बीते आठ अगस्त से ही हो रही भारी मानसूनी बारिश के कारण उत्तरी एवं मध्य केरल अत्यधिक प्रभावित हैं। बारिश के कारण कुल 29 लोगों की मौत हुई है जिनमें तीन की मौत आज हुई। इनमें से 25 की मौत भूस्खलन में हुई तथा चार की मौत डूबने से हुई। केरल के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 439 राहत शिविरों में कुल 53,501 लोगों को रखा गया है। 

कई जगहों पर सड़कें धंस जाने के कारण पर्यटकों को पर्वतीय इडुक्की जिले में दाखिल होने से रोका गया। कोझिकोड और वायनाड में विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए थलसेना के जवान छोटे-छोटे पुल बना रहे हैं। 

इडुक्की जलाशय से और ज्यादा पानी जारी होने की संभावना के मद्देनजर इडुक्की और इससे सटे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। केरल के पर्यटन मंत्री के. सुरेंद्रन ने बताया कि 24 विदेशियों सहित कम से कम 50 पर्यटक बुधवार से ही मन्नार के प्लम जूडी रिजॉर्ट में फंसे हुए थे और उन्हें वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। 

कोच्चि में पेरियार नदी और इडुक्की में चेरुथोनी नदी की नीचे की धारा की तरफ की जगहों पर रहने वाले लोगों को तटों के जलमग्न होने की चेतावनी दी गई है। राज्य के 58 बांधों में से 24 के जलाशयों की अधिकतम भंडारण क्षमता पार हो गई है, जिसके कारण अधिकारियों को स्लुइस गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा।

करीब 26 साल के बाद कल एक शटर खोला गया

आज सुबह केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने थलसेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ की ओर से चलाए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इडुक्की बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण अभी छोड़े जा रहे पानी की तुलना में तीन गुना ज्यादा पानी छोड़ना जरूरी हो गया है। इससे पेरियार नदी और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ेगा। लोगों को चौकस रहना चाहिए।  विजयन ने 12 अगस्त तक के अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और राज्य की राजधानी से वह हालात पर नजर रखे हुए हैं। 

केंद्रीय मंत्री के. जे अल्फॉंस ने कहा कि उन्होंने आज सुबह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ केरल में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। राजनाथ ने विजयन से भी बात की और वह रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

अल्फॉंस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार सशस्त्र बलों, आपदा प्रबंधन टीम की सेवाएं मुहैया करा रही है और अन्य जरूरी सहायता भी प्रदान कर रही है। इस बीच, केरल के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि कोच्चि हवाईअड्डे के पास एहतियाती कदम उठाए जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुख्यमंत्री विजयन से बात की थी और प्रभावितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।

भूस्खलन की वजह से मुन्नार में 50 पर्यटक फंसे

केरल के इडुक्की जिले में मुन्नार स्थित रिजॉर्ट में 50 से ज्यादा पर्यटक पिछले दो दिनों से फंसे हुये हैं, जिनमें 24 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारी बारिश के चलते हुये भूस्खलन की चपेट में आने से रिजॉर्ट जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटकों में रूस, सऊदी अरब और ओमान समेत कई देशों के पर्यटक शामिल हैं। केरल के पर्यटन मंत्री कदकम्पल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि मुन्नार के पल्लीवासल में प्लम जुडी रिजॉर्ट के सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सेना से सड़क को ठीक करने के लिए कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट प्रबंधन से पर्यटकों को भोजन और सभी आवश्यक सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। केरल पर्यटन के निदेशक पी बाला किरण ने कहा, ‘‘सड़क के ठीक हो जाने के बाद पर्यटकों को केरल पर्यटन विकास निगम (केटीडीसी) के होटलों में भेज दिया जाएगा।‘‘ 

यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक पर्यटक ने अपनी दुर्दशा का एक वीडियो बनाकर जारी किया, जिसे एक टेलीविजन चैनल ने प्रसारित किया। केरल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे पूरे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :केरलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ