लाइव न्यूज़ :

केरल: पार्टी बैठक में माकपा नेता के बेटे के खिलाफ आरोपों पर चर्चा संभव

By IANS | Updated: January 26, 2018 23:44 IST

कन्नूर जिला बालाकृष्णन व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का गृह जनपद है। पार्टी के हालिया आंकड़ों के अनुसार, कन्नूर जिला देश में सबसे ज्यादा माकपा कार्यकर्ता बनाने की तरफ अग्रसर है।

Open in App

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की कन्नूर जिला इकाई के सम्मेलन में शनिवार को पार्टी के राज्य सचिव कोदियेरी बालकृष्णन के बेटे द्वारा दुबई में की गई कथित धोखाधड़ी पर चर्चा होने की संभावना है। कन्नूर जिला बालाकृष्णन व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का गृह जनपद है। पार्टी के हालिया आंकड़ों के अनुसार, कन्नूर जिला देश में सबसे ज्यादा माकपा कार्यकर्ता बनाने की तरफ अग्रसर है।एक मीडिया रपट में कोदियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनॉय बालाकृष्णन पर दुबई की एक कपनी से 13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसे लेकर केरल में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दुबई के प्रायोजक एचआईए अल मारजोकी के पांच जनवरी को तीन पृष्ठों के एक पत्र में कहा गया है कि कथित धोखाधड़ी के लिए बिनॉय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इस पत्र को मीडिया में सार्वजनिक किया गया है।राज्य माकपा ने गुरुवार को बिनॉय द्वारा दुबई पुलिस व कानूनी अधिकारियों के पत्र प्रस्तुत करने बाद सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इस पत्र में कहा गया है कि बिनॉय पर कोई मामला नहीं दर्ज है। पार्टी ने कहा कि उनके खिलाफ बेबुनियाद खबर फैलाई जा रही है और यह सबसे नवीनतम है। हालांकि, इन नए पत्रों से पार्टी इस मामले को दबा सकती है। लेकिन गलत कारणों से खबरों में रहने को लेकर राज्य पार्टी सचिव से चर्चा होनी तय है।दूसरा मुद्दा पी.जयराजन का उभर सकता है। जयराजन पार्टी के मौजूदा जिला सचिव हैं। कन्नूर में उनके काफी समर्थक हैं। जयराजन को खुद का महिमामंडन करने को लेकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा नाराजगी जताने पर बालाकृष्णन ने उन्हें फटकार लगाई थी। इसलिए बालाकृष्णन व विजयन से जयराजन नाराज दिख रहे हैं। ऐसे में जयराजन के समर्थक कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मुद्दे को कैसे उठाते हैं, इस पर नजरें रहेंगी। मीडिया से बातचीत में जयराजन ने शुक्रवार को कहा कि बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और इस दौरान आत्मविश्लेषण भी किया जाएगा। 

टॅग्स :केरलसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट