केरल: कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पैर भी काट दिया, पार्टी ने आरएसएस पर लगाया आरोप

By विशाल कुमार | Published: February 21, 2022 09:48 AM2022-02-21T09:48:44+5:302022-02-21T09:51:45+5:30

पुलिस ने पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय कोराम्बिल हरिदास के रूप में की, जो थालास्सेरी के पास न्यू माहे में एक मछुआरा था। उनके घर के पास बाइक पर आए एक समूह ने उन पर हमला किया था। स्थानीय लोगों ने उन्हें थालास्सेरी के एक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

kerala cpim-worker-hacked-to-death-in-kannur-party-blames-rss | केरल: कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पैर भी काट दिया, पार्टी ने आरएसएस पर लगाया आरोप

केरल: कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पैर भी काट दिया, पार्टी ने आरएसएस पर लगाया आरोप

Highlightsपुलिस ने पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय मछुआरे कोराम्बिल हरिदास के रूप में की।पुलिस ने कहा कि उन्हें कई चोटें आईं और उनका एक पैर हमलावरों ने काट दिया।कन्नूर में माकपा और भाजपा-आरएसएस गठबंधन के बीच राजनीतिक हिंसा का एक लंबा इतिहास रहा है।

तिरूवनंतपुरम: कन्नूर जिले के थालास्सेरी के पास सोमवार तड़के माकपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। माकपा ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे आरएसएस के सदस्य हैं।

पुलिस ने पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय कोराम्बिल हरिदास के रूप में की, जो थालास्सेरी के पास न्यू माहे में एक मछुआरा था। उनके घर के पास बाइक पर आए एक समूह ने उन पर हमला किया था। स्थानीय लोगों ने उन्हें थालास्सेरी के एक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

पुलिस ने कहा कि उन्हें कई चोटें आईं और उनका एक पैर हमलावरों ने काट दिया। हमलावरों को रोकने की कोशिश में उसका भाई सूरन भी घायल हो गया। माकपा नेता एमवी जयराजन ने आरोप लगाया कि हत्या से पहले की घटनाओं से पहले भड़काऊ भाषण दिए गए थे।

हरिदास का शव फिलहाल परियाराम मेडिकल कॉलेज में है। उनके भाई सूरन का थालास्सेरी के सहकारिता अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के विरोध में न्यू माहे पंचायच और थालास्सेरी नगर पालिका में हड़ताल की जाएगी।

बता दें कि, कन्नूर में माकपा और भाजपा-आरएसएस गठबंधन के बीच राजनीतिक हिंसा का एक लंबा इतिहास रहा है। हालांकि, हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में शांति कायम रही है। सोमवार की घटना के बाद, माकपा ने थालास्सेरी में बंद का आह्वान किया है।

Web Title: kerala cpim-worker-hacked-to-death-in-kannur-party-blames-rss

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे