लाइव न्यूज़ :

केरल: सांसद सुधाकरन के पक्ष में लामबंद हुए कांग्रेस नेता, कहा-मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी नहीं की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:54 IST

Open in App

कोझिकोड, पांच फरवरी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कांग्रेस सांसद के सुधाकरन की विवादित टिप्पणी को शुक्रवार को पार्टी के अनेक नेता यह कहकर कमतर साबित करते दिखे कि यह अपमानजनक नहीं हैं।

एक दिन पहले ही कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति ने कहा था कि वह इस मामले की जांच करेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बयान आम बोलचाल के लहजे में दिया गया था।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कहा कि उनके द्वारा बृहस्पतिवार को कहा गया था कि इस टिप्पणी को नजरअंदाज करते हुए ‘‘सामान्य बयान’’ के तौर पर लिया जाना चाहिए लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि सुधाकरन ने किसी तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं की है।

टिप्पणी को लेकर सुधाकरन की आलोचना करने वाली कांग्रेस की एकमात्र महिला विधायक शनिमोल उस्मान ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद से माफी मांगी और कहा कि उन्हें प्रतिक्रिया देने से पहले सुधाकरन से बात करनी चाहिए थी।

चेन्नीथला की अगुवाई वाली ‘‘ऐश्वर्य यात्रा’’ के दौरान बुधवार को सुधाकरन ने कहा था कि ताड़ी-निकालने वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले विजयन श्रमिक वर्ग से संबंधित ऐसे पहले मुख्यमंत्री के तौर पर याद किए जाएंगे जोकि हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं।

वहीं, दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने केवल मुख्यमंत्री के परिवार की आजीविका का उल्लेख किया था। इसका उद्देश्य उनकी वर्तमान 'भव्य जीवन शैली' को इंगित करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले