केरल: नौ साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
By भाषा | Published: January 31, 2020 10:28 PM2020-01-31T22:28:48+5:302020-01-31T22:28:48+5:30
कांग्रेस नेता 59 वर्षीय पीपी बाबू को उस समय गिरफ्तार किया गया जब लड़की ने परामर्श सत्र के दौरान जिला चाइल्डलाइन प्रशासन को अपनी आपबीती बताई और चाइल्ड लाइन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
केरल के कन्नूर जिले में कांग्रेस के एक नेता को पिछले कुछ साल से नौ साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस नेता 59 वर्षीय पीपी बाबू को उस समय गिरफ्तार किया गया जब लड़की ने परामर्श सत्र के दौरान जिला चाइल्डलाइन प्रशासन को अपनी आपबीती बताई और चाइल्ड लाइन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बाबू सेवा दल के राज्य स्तरीय समन्वय समिति का सदस्य है और गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया।
पुलिस ने बताया, ‘‘चाइल्डलाइन प्रशासन ने हमें जानकारी दी। हमने बाबू को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ऐसा लगता है कि लड़की पिछले कई सालों से पीड़ित थी। उसने अपनी आपबीती चाइल्डलाइन प्रशासन को बताई है।’’