लाइव न्यूज़ :

वायनाड सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर भड़के केरल के सीएम, हराने की सौगंध ली

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 31, 2019 14:32 IST

रविवार को कांग्रेस पार्टी ने घोषित किया कि राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे- उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरल की वायनाड।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने संकल्प लिया कि राहुल गांधी को सीपीआई (एम) हराएगी।केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्चः केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करके राहुल गांधी ने वाम दलों की चुनौती दी है ना कि बीजेपी को। मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया कि राहुल गांधी को सीपीआई (एम) हराएगी।

बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी ने बताया कि राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी उनकी परम्परागत सीट है। इसके अलावा दक्षिण राज्यों को प्रतिनिधित्व देने के लिए केरल के वायनाड संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

सीपीआई (एम) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी प्रकाश करात ने कहा, 'राहुल गांधी जैसा उम्मीदवार लेफ्ट के खिलाफ चुनना दिखाता है कि वो केरल में वाम दलों को निशाना बना रही है। हम इसका खुला विरोध करते हैं। इस चुनाव में हम राहुल गांधी की हार सुनिश्चित करेंगे।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह कदम देशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रतिबद्धता को कमजोर करता है।

रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा की। सुरजेवाला ने कहा, 'अमेठीराहुल गांधी की कर्मभूमि है। वो अमेठी को छोड़ नहीं सकते। इसके साथ-साथ दक्षिण भारत का भी उत्तर से एक सांस्कृतिक रिश्ता रहा है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019वायनाडराहुल गांधीपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब