केजरीवाल, सिसोदिया ने आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: May 14, 2021 09:58 AM2021-05-14T09:58:47+5:302021-05-14T09:58:47+5:30

Kejriwal, Sisodia condole death of former AAP MLA Jarnail Singh | केजरीवाल, सिसोदिया ने आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शोक जताया

केजरीवाल, सिसोदिया ने आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।’’

सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal, Sisodia condole death of former AAP MLA Jarnail Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे