लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैः केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली के कोरोना वायरस की तीसरी लहर से जूझने के बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार विभिन्न अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए " युद्ध स्तर" पर काम कर रही है।

डीडीयू अस्पताल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर अस्पताल में आईसीयू बिस्तर की संख्या मौजूदा 50 से 100 करने को तैयार हो गए हैं।

उन्होंने कहा, " मेरी डीडीयू के चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टरों के साथ बैठक हुई। फिलहाल कोविड मरीजों के लिए 50 बिस्तर निर्धारित हैं, जिन्हें वे दोगुना करने पर सहमत हो गए हैं। "

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर की संख्या बढ़ाने के लिए "युद्ध स्तर " पर काम कर रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कई अस्पताल में वेंटिलेटर से लैस गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) बिस्तर तेजी से भर रहे हैं और करीब 60 अस्पतालों में ऐसे आईसीयू बिस्तर पूरी तरह भर चुके हैं।

कोरोना वायरस के मामले ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जब सर्दियां आ रही हैं और शहर की वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। इससे सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों की जटिलता को बढ़ा दिया है।

दिल्ली सरकार के कोरोना डेशबोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक अलग-अलग अस्पतालों में वेंटिलेटर से लैस 1362 कोविड-19 आईसीयू बिस्तरों में से सिर्फ 131 खाली हैं।

केजरीवाल बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल गए थे।

उन्होंने कहा था कि अगले चंद दिनों में शहर के सरकारी अस्पतालों में 660 से ज्यादा आईसीयू बिस्तर जोड़ने की योजना है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 7486 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 133 मरीजों की मौत हुई थी जो अबतक एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले पांच लाख के पार हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 7943 पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा