लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बीजेपी का केजरीवाल पर प्रहार, 'अनधिकृत कॉलोनियों संबंधी बिल संसद में पेश होने से वह ‘चकरा’ गए हैं'

By भाषा | Updated: November 28, 2019 02:50 IST

Arvind Kejriwal: दिल्ली बीजेपी ने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने संबंधी विधेयक को लेकर साधा केजरीवाल पर निशाना

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने अनधिकृतक कॉलोनियों का विधेयक ससंद में पेश होने के बाद साधा केजरीवाल पर निशानाबीजेपी ने कहा कि संसद में विधेयक पेश होने के बाद केजरीवाल चकरा गए हैं और निराश हैं

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने बुधवार को कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने संबंधी विधेयक के संसद में पेश होने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘चकरा’ गए हैं। भाजपा ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में विकास करने के केजरीवाल के दावे खोखले हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने पहले अफवाह फैलाई कि अनधिकृत कॉलोनियों पर संसद में कोई विधेयक प्रस्तुत नहीं किया जाना है और अब वह दावा कर रहे हैं कि कोई रजिस्ट्री नहीं होगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने संबंधी विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया था। एक हजार सात सौ अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का मुद्दा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल बन चुका है।

भाजपा सांसद विजय गोयल ने केजरीवाल को अनधिकृत कॉलोनियों का दौरा करने के लिए अपने साथ चलने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि वहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

गोयल ने कहा, “संसद में विधेयक पेश होने के बाद केजरीवाल चकरा गए हैं और निराश हैं। अगला कदम क्या होगा उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। वह अनधिकृत कॉलोनियों में विकास के झूठे दावे कर रहे हैं। उन्हें डर है कि वहां के 40 लाख निवासी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे देंगे।” दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 2019 के घोषणापत्र में किये गए वादों को पूरा कर रही है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम