लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का बजट बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 5, 2019 05:21 IST

दिल्ली का बजट 29,000 करोड़ रुपये का होता था, उसे केजरीवाल सरकार ने बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया।

Open in App

दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर बिजली और पानी को मुफ्त करने में सरकारी कोष की बर्बादी के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुये आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि सरकार ने जनता पर कर का बोझ बढ़ाये बिना अपने बजट को लगभग दोगुना तक कर लिया है और सरकार ने यह उपलब्धि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर हासिल की है।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक और केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार पर जो यह आरोप लगता है कि सरकार सब कुछ मुफ्त करने के चक्कर में जनता के पैसों को बर्बाद कर रही है, यह निराधार है। उन्होंने इस आरोप के जवाब में कहा, ‘‘दिल्ली का बजट 29,000 करोड़ रुपये का होता था, उसे केजरीवाल सरकार ने बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया।

इसके लिए उन्होने जनता पर एक रुपए का भी अतिरिक्त कर नहीं लगाया। बल्कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी।’’ राय ने कहा कि केजरीवाल देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बिना कर बढ़ाये, भ्रष्टाचार रोक कर बजट को दोगना कर दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिल्ली सरकार के पांच साल के कामकाज का लेखाजोखा जनता से लेने के लिये चलाये जा रहे जनसंवाद अभियान में भी विभिन्न इलाकों में पिछले पांच दिनों में जनता ने भी भ्रष्टाचार पर लगाम लगने की बात स्वीकार की है।

राय ने कहा कि बिजली पर सब्सिडी और मुफ्त पानी की उपलब्धता किसी का अहसान नहीं बल्कि जनता का हक है। राय ने दलील दी कि दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस और उससे पहले पांच साल तक भाजपा की सरकार थी, लेकिन दोनों में से किसी दल की सरकारों ने बिजली के बढ़ते बिल को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के संरक्षण में बिजली कंपनियां जनता से भारी भरकम बिल वसूल रही थीं लेकिन केजरीवाल सरकार ने इसके खिलाफ सख्त रुख अपना कर बिजली पानी के बेकाबू बिलों को काबू में कर जनता को उसका हक दिलाया है।

टॅग्स :डेल्ही डेयरडेविल्सबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी