लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं को किया सचेत, जीत का जश्न मनाने के लिए न जलाएं पटाखे: अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: February 11, 2020 06:14 IST

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईटीओ पर स्थित पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां और नमकीन मंगाए गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जीत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न मनाने के दौरान पटाखे न जलाने की नसीहत दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद जीत का जश्न मनाने की तैयारियां हो रही हैं लेकिन केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से पटाखे न जलाने को कहा है क्योंकि इससे प्रदूषण होता है।आईटीओ पर स्थित पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां और नमकीन मंगाए गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जीत मिलने की उम्मीद है। एक्जिट पोलों में आम आदमी पार्टी (आप) को आसान जीत मिलने का अनुमान व्यक्त किये जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि आप भारी अंतर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत रही है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मतदान सम्पन्न हुआ! सभी कार्यकर्ता साथियों को दिल से बधाई। सबने अलसुबह से देर रात तक, और कुछ ने अंतिम दिनों में 24 घंटे काम किया है। ’’ उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ हम सबका रिश्ता कितना निस्वार्थ और मजबूत है, यह चुनाव इस बात का प्रमाण है। हम भारी अंतर से जीत रहे हैं। आज सब साथियों की मेहनत को दिल से सलाम। ’’उल्लेखनीय है कि शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो