लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने निजी स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के डीओई के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित अनुचित शुल्क वृद्धि को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के एक बड़े निजी स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के शिक्षा निदेशालय (डीओई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामले को अब अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के पास भेज दिया गया है।

स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि मामला विचाराधीन है।

सरकार ने दावा किया कि स्कूल बार-बार दिल्ली सरकार के कई आदेशों का पालन करने में विफल रहा, जिसमें उसने "अनुचित शुल्क वृद्धि" को वापस लेने के लिए कहा था।

सिसोदिया ने कहा, "स्थिति को देखते हुए, सरकार ने एपीजे स्कूल, शेख सराय का प्रबंधन अपने हाथ में लेने का फैसला किया है और निदेशालय के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है। निर्णय अब उपराज्यपाल को भेज दिया गया है।"

सिसोदिया की अध्यक्षता वाले शिक्षा निदेशालय ने एपीजे स्कूल, शेख सराय के प्रबंधन को संभालने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी फैसला किया है।

हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने एक बयान में कहा, "हमारे सभी कदम और शुल्क दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार हैं और हम दिल्ली सरकार द्वारा किए गए पूर्वाग्रही और गलत बयानों से हैरान हैं, जबकि मामला विचाराधीन है और विशेष रूप से कोविड-19 के दौरान।"

स्कूल प्रबंधन ने कहा, "हमारे अभिभावक और छात्र अप्रभावित रहेंगे और हम उनके सहयोग से उन्हें अपनी उत्कृष्ट ऑनलाइन शिक्षा देना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी