लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्नाव घटना के खिलाफ कांग्रेस देश के सभी जिलों में आज रात निकालेगी ‘कैंडल मार्च’

By भाषा | Updated: April 13, 2018 16:37 IST

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पार्टी महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों से बात कर कहा कि देश के सभी जिलों में इस तरह के कैंडल मार्च का आयोजन किया जाए। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस आज रात देश के सभी जिलों में ‘‘कैंडल मार्च’’ निकालेगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पार्टी महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों से बात की और उनसे कहा कि जिस तरह से कल रात दिल्ली में कांग्रेस ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का आयोजन किया, उसी तरह से देश के सभी जिलों में इस तरह के कैंडल मार्च का आयोजन किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से कहा गया है कि कैंडल मार्च के आयोजन का समय रात्रि 9 से 12 बजे के बीच अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं, लेकिन हर जिले में इस विषय पर कैंडल मार्च निकाला जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में गुरूवार आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का नेतृत्व किया था। इस मौके पर राहुल की बहन प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वड्रा भी मौजूद थे। इस कैंडल मार्च में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए । उन्होंने बलात्कार के इन दोनों मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर