लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियाँ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, सात आंतकवादी मारे गये

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 11:27 IST

पिछले 12 घंटे में जम्मू-कश्मीर में तीन मुठभेड़ें हो चुकी हैं। अब तक कुल आठ आतंकवादी मारे जा चुके हैं। एक गिरफ्तार हुआ है। दो सुरक्षाबल भी घायल हो गये हैं।

Open in App

रविवार (एक अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में हुई मुठभेड़ में सात आतकंवादी मारे गये हैं। ये मुठभेड़ शोपियाँ के द्रागद में हो रही है। मुठभेड़ अभी जारी है। एक सुरक्षाबल घायल हो गया है। रविवार सुबह की शोपियाँ के कछडूरा में भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक अन्य सैनिक घायल हो गया। शनिवार-रविवार की दम्यानी रात को अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पकड़ा गया।  

सुरक्षाबलों को शनिवार (31 मार्च) को देर रात आतंकवादियों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी को तो वो जवाब में गोलीबारी करने लगे। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान रऊफ अहमद के रूप में हुई है। रऊफ अहमद पिछले महीने ही आतंकवादियों गिरोह में शामिल हुआ था। दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ जिले के कछडूरा में जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को चारो तरफ से घेर रखा है। शोपियाँ के कछडूरा में जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है।

 

हिंदुस्तान हिन्दी की रिपोर्ट के अनुसार अनंतनाग में मारा गया आतंकी रऊफ अहमद और गिरफ्तार आतंकी स्थानीय नागरिक हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने डियालगाम में छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी। शनिवार (31 मार्च) को आतंकवादियों ने एक पुलिस काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल और एक आम नागरिक घायल हो गया था। आतंकवादियों ने गुरुवार (29 मार्च) को भी एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी थी। आतंकवादी हमले में पुलिस अफसर की पत्नी घायल हो गईं। 

जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहानी वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद आतंकवाद से जुड़ने वाले नौजवानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं भारतीय सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवाद पर काबू करने के लिए विशेष अभियान चलााय है जिसकी तहत पिछले एक साल में सौ से ज्यादा आतंकवादी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। भारत सरकार के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तान कश्मीरी नौजवानों को आतंकवाद से जुड़ने के लिए उकसाने के अलावा उन्हें आतंकी प्रशिक्षण और आर्थिक मदद भी देता है। हालाँकि पाकिस्तान सरकार भारत के आरोपों को गलत बताती है।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी