लाइव न्यूज़ :

'अकेले सोना उतना तनावपूर्ण नहीं जितना आधी रात में जगकर बेचैनी और घुटन महसूस करना': कश्मीर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने लिखा भावुक लेख

By भाषा | Updated: September 3, 2018 15:55 IST

कश्मीर में इन दिनों पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़ गए हैं। हाल में आतंकियों ने कुछ परिजनों का भी अपहरण कर लिया था।

Open in App

श्रीनगर, 3 सितंबरः आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को देखते हुए एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने कर्तव्यपरायणता के दौरान वर्दी पहनने वालों द्वारा किये जाने वाले बलिदानों को लेकर एक भावनात्मक लेख लिखा है। कामकाजी महिला आरिफा तौसिफ ने लिखा कि कैसे अधिकतर पुलिसकर्मियों की पत्नियां एकल अभिभावक के तौर पर अपने बच्चों का पालन करती हैं जिन्हें अपने पतियों की कोई मदद नहीं मिल पाती क्योंकि वह कहीं दूर ड्यूटी पर तैनात होते हैं।

उन्होंने एक स्थानीय समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित अपने लेख में लिखा, ‘‘पुलिसकर्मियों की पत्नियों के लिये किशोरावस्था में देखा गया हर अच्छे बुरे वक्त में साथ रहने का सपना महज एक सपना ही बनकर रह जाता है। हम दोपहर के खाने पर उनके लिये रूके रहते हैं। हम साथ में रात का खाना खाने के लिये उनका इंतजार ही करते रह जाते हैं।’’

हम पारिवारिक कार्यक्रमों में भी उनके साथ जाने का इंतजार ही करते रह जाते हैं। हम उनके साथ बाहर जाने की योजना ही बनाते रह जाते हैं। लेकिन यह बमुश्किल कभी हो पाता है। यह सिर्फ अकेले बच्चा पालने की ही बात नहीं है। हम सबसे बड़े झूठे भी हैं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे पत्नियां अपने बच्चों से झूठ बोलकर उन्हें आश्वासन देती रहती हैं कि उनके पिता आने वाले सप्ताहांत या त्योहार पर उनके साथ घर पर होंगे।

उन्होंने लिखा, ‘‘हम अपने बच्चों से झूठ बोलते रहते हैं कि ‘पापा इस शनिवार को घर आ रहे हैं’। हम झूठ बोलते हैं कि पापा इस बार पैरेंट-टीचर मीटिंग में आएंगे। हम झूठ बोलते हैं कि इस सप्ताहांत हम पिकनिक पर जाएंगे। हम झूठ बोलते रहते हैं कि पापा ईद पर हमारे साथ होंगे या उस शादी में हमारे साथ जाएंगे। 

हम उनके बुजुर्ग और बीमार माता-पिता से भी झूठ बोलते रहते हैं कि वो अब आएगा या तब आएगा। हम अपने आप से भी झूठ बोलते हैं।’’ तौसिफ ने लिखा है कि अकेले सोना सबसे तनावपूर्ण नहीं है बल्कि आधी रात को जग जाना और बेचैनी तथा घुटन महसूस करना है कि कोई आपको आराम पहुंचाने के लिये नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो