लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: हत्या के आरोपी के घर से मिली पिस्टल, अब तक 60 गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 28, 2018 17:44 IST

तिरंगा यात्रा के दौरान युवक चंदन गुप्ता की हत्या के कथित आरोपी शकील के घर पुलिस ने दबिश दी जहां तलाशी और छानबीन के दौरान उसके घर से देशी बम और पिस्तौल बरामद की गई है।

Open in App

कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा शांत होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 60 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान युवक चंदन गुप्ता की हत्या के कथित आरोपी शकील के घर पुलिस ने दबिश दी जहां तलाशी और छानबीन के दौरान उसके घर से देशी बम और पिस्तौल बरामद की गई है। हालांकि शकिल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। रविवार रात 10 बजे तक एहतियातन इंटरनेट सेवा भी बंद की है। इससे पहले कर्फ्यू लगाने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़की। पुलिस ने 40 लोगों लॉ एंड ऑर्डर और माहोल बिगाड़ने और 10 लोगों को हत्या और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तनाव के चलते शहर के अधिकतर इलाकों के बाजार बंद हैं। मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की फोन पर समझाइश के परिजनों ने हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी