लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता के पिता को मिली धमकी, कहा- हमसे दुश्मनी मत लो वरना देख लेंगे

By भारती द्विवेदी | Updated: February 2, 2018 00:20 IST

चंदन के पिता ने कहा कि हमारी जान को खतरा है। साथ ही मेरी बेटी को भी खतरा है।

Open in App

गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज हिंसा में मरे चंदन गुप्ता के पिता को धमकी मिली रही है। चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता ने न्यूज एसेंजी एएनआई से कहा- 'मैं बाहर बैठा था। सुबह कुछ लोग बाइक से आए और मेरे पास रोक कर कहा कि आरोपी जेल जा रहा है लेकिन बाकी लोग अब भी बाहर हैं। हमसे दुश्मनी मत लो वरना हम तुम्हें देख लेंगे।'

चंदन के पिता ने आगे कहा कि हमारी जान को खतरा है। साथ ही मेरी बेटी को भी खतरा है। मैं न्यायपालिका और योगी जी से अपनी सेफ्टी के लिए हथियार का लाइसेंस मांगता हूं। जब तक खतरा खत्म न हो जाए तब तक हमें सुरक्षा मिले, सुरक्षा कर्मी लगाए जाएं।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन दो समुदायों के बीच शुरू हुए विवाद में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। जिसके बाद इलाके में बिगड़ते हालात के बाद धारा 144 लागू की गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 31 लोग नामजद हैं और बाकी 81 लोगों को पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने इस हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये के मुआवजा भी दिया है। कासगंज घटना के मुख्य आरोपी सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकासगंज: हिंसा पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा- बेहद शर्मनाक, यूपी के लिए कलंक है ये घटना

भारतकासगंज हिंसा: हत्या के आरोपी के घर से मिली पिस्टल, अब तक 60 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष