लाइव न्यूज़ :

कार्ति चिदंबरम ने PMO से की आवारा कुत्तों के लिए टास्क फोर्स बनाने की अपील, पराग देसाई की मौत को बाद उठ रहे हैं सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2023 10:31 IST

कांग्रेस पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम ने वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की मौत के बाद आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीर मसला बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम ने आवारा कुत्तों की समस्या को बेहद गंभीर मुद्दा बताया चिदंबरम ने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मुद्दे में दखल देने और राष्ट्रीय टास्क फोर्स बनाने की मांग कीकार्ति चिदंबरम ने कहा कि इस समस्या के हल के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम ने वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की मौत के बाद आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीर मसला बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पूर्व वित्त एवं गृहमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने मंगलवार को कहा कि देश में आवारा कुत्तों की समस्या बेहद गंभीर बनती जा रही है और इसके समाधान के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स बनाने की मांग की है। चिदंबरम ने कहा कि इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और इससे निपटने के लिए एक व्यवस्थित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जरूरत है।

सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में चिदंबरम ने कहा, "हमें आवारा कुत्तों की समस्या से तुरंत निपटने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स की आवश्यकता है। इसके लिए एक नैतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। अपर्याप्त रूप से स्थानीय प्रशासन अधिकारियों से अपेक्षा करना व्यर्थ है। पीएमओ को इस मुद्दे पर तत्काल गंभीरता से सोचना चाहिए।"

मालूम हो कि कार्ति चिदम्बरम ने यह मांग उस दुखद घटना के मद्देनजर की है, जिसमें वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की आवारा कुत्तों के हमले में जान चली गई थी। यह घटना बीते 15 अक्टूबर को उस वक्त हुई, जब पराग देसाई शाम की सैर के दौरान आवारा कुत्तों के हमले से बचने के दौरान जमीन पर गिर गये और उस कारण 49 साल के देसाई के मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद देसाई को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों को जांच में उनके शरीर पर कुत्ते के काटने का कोई निशान नहीं मिले लेकिन उनकी मौत कुत्तों के हमले के कारण हुई।

इस संबंध में अस्पताल की ओर से  जारी बयान में कहा गया, "जब मरीज देसाई को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया तो बताया गया कि वह कुत्तों के हमले के कारण जमीन पर गिर गये थे, हालांकि उनके शरीर पर कुत्ते के काटने के कोई निशान नहीं थे।"

इस बीच घटना के मामले में शहर की सरखेज पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। देसाई अहमदाबाद स्थित वाघ बकरी चाय समूह के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे। कंपनी में पराग के अलावा दूसरे निदेशक पारस देसाई थे।

मृतक पराग देसाई कंपनी के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। कंपनी में उनकी जिम्मेदारी बिक्री, विपणन और निर्यात का था। इसके अलावा वो एक विशेषज्ञ चाय परीक्षक भी थे।

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमPMOकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष