लाइव न्यूज़ :

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के कम से कम आठ गुंबद गिरे, भारत ने की तत्काल ठीक करने की मांग

By भाषा | Updated: April 20, 2020 05:47 IST

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है। गलियारे के खुलने से पहले करतारपुर साहिब के विस्तार कार्य में खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किये जाने पर सवाल उठाए जा रहे थे। आम तौर पर सीमेंट और लोहे से बनने वाले गुंबदों को फाइबर शीट का उपयोग करके बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के कम से कम आठ गुंबद आंधी के चलते गिर गए। इससे सिखों के पवित्र धर्मस्थल के विस्तार कार्य में खराब सामग्री के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे।भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के साथ उठाया और मांग की कि हुई क्षति को तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के कम से कम आठ गुंबद आंधी के चलते गिर गए। इससे सिखों के पवित्र धर्मस्थल के विस्तार कार्य में खराब सामग्री के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे। भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के साथ उठाया और मांग की कि हुई क्षति को तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।

खराब मौसम की वजह से गुरुद्वारे के ढहे गुंबद और अन्य नुकसान की तस्वीरें सप्ताहांत में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पिछले साल नवंबर में, दोनों देशों ने भारत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक साहिब और पाकिस्तान में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब को जोड़ने वाले एक गलियारे को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है। गलियारे के खुलने से पहले करतारपुर साहिब के विस्तार कार्य में खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किये जाने पर सवाल उठाए जा रहे थे। आम तौर पर सीमेंट और लोहे से बनने वाले गुंबदों को फाइबर शीट का उपयोग करके बनाया गया था।

ऐसा प्रतीत हुआ कि पाकिस्तान सरकार ने गलियारे को खोलने के लिए नौ नवंबर की समयसीमा को देखते हुए निर्माण कार्य से समझौता किया था। एक पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और बारिश के कारण कम से कम आठ गुंबद क्षतिग्रस्त हो गए और गिर गए।

उन्होंने कहा, ‘‘गुंबद फाइबर से बने थे, इसीलिए तेज हवाओं से गिर गए।’’ भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गुरुद्वारे में ढांचे को नुकसान होने के कारण सिख समुदाय में चिंता व्याप्त है।

एक सूत्र ने कहा, " भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि सिख समुदाय की भावनाओं के सम्मान में, जिन कमियों के कारण इमारत को नुकसान पहुंचा, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए।" हालांकि पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि उसने करतारपुर साहिब में ‘‘हवा और वर्षा से हुए क्षति को कुछ ही घंटों में ठीक कर दिया।’’

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरइंडियापाकिस्तानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण