लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: वोल्वो बस नाले में गिरी, 7 की मौत

By IANS | Updated: January 14, 2018 02:38 IST

दुर्घटना सुबह तड़के लगभग 3.30 बजे उस समय घटी, जब लक्जरी बस राज्य राजमार्ग 75 पर एक छोटे पुल की रेलिंग से टकराकर नाले में गिर गई

Open in App

कर्नाटक के हासन जिले में राज्य रोडवेज की एक तेज रफ्तार वोल्वो बस शनिवार को एक सूखे नाले में गिर गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। हासन जिले के पुलिस उपाधीक्षक शशिधर ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "दुर्घटना सुबह तड़के लगभग 3.30 बजे उस समय घटी, जब लक्जरी बस राज्य राजमार्ग 75 पर एक छोटे पुल की रेलिंग से टकराकर नाले में गिर गई।"

पीड़ितों में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के चालक और कंडक्टर के अलावा पांच यात्री शामिल हैं। बस बेंगलुरू से पश्चिम तट पर स्थित दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल जा रही थी।

कुल 44 यात्रियों में घायल 33 यात्रियों को इलाज के लिए हासन में स्थित एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। शशिधर ने कहा, "यद्यपि दुर्घटना के कारण की जांच जारी है, लेकिन बस में सवार कुछ यात्रियों ने कहा कि चालक को नींद आ गई और उसका बस से नियंत्रण समाप्त हो गया और उसके बाद बस रेलिंग से टकरा गई।" 

मृत महिलाओं की पहचान मंगलुरू की टी.डी. डायना (22) और धर्मस्थल की सोनिया (28) के रूप में हुई है। पांच पुरुष मृतकों में कंडक्टर शिवप्पा चलावादी (45), चालक लक्ष्मण (50), बेलथंगदी के बीजू, धर्मस्थल के राजेश प्रभु (26), और बेंगलुरू के गंगाधर (55) शामिल थे।

शशिधर ने कहा, "भारतीय दंड संहिता आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केएसआरटीसी और बस कंपनी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।" राज्य के परिवहन मंत्री एच.एम. रेवन्ना ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और सभी मृतकों के परिजनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा घोषित किया।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप