लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक एक सितम्बर से प्रतिदिन पांच लाख कोविड-19 रोधी टीकाकरण की शुरुआत करेगा: बोम्मई

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:42 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य केंद्र की मदद से एक सितंबर से प्रतिदिन कम से कम पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके लगाना शुरू करेगा।दिल्ली के दौरे के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां लौटे बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने बुधवार को परीक्षण के आधार पर पांच लाख टीके लगाये। अब हम एक सितंबर से रोजाना पांच लाख लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे।’’उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का उनका दौरा मुख्य रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात और सितंबर से रोजाना पांच लाख लोगों का टीकाकरण शुरू करने के लिए केंद्र का समर्थन मांगने के लिए था।बोम्मई ने कहा कि मांडविया ने अपने सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र राज्य की खपत के आधार पर टीकों के भंडार की आपूर्ति करेगा।अगले महीने गौरी-गणेश उत्सव के दौरान कोविड-19 प्रतिबंधों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को कोविड-19 विशेषज्ञों की बैठक में ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।पड़ोसी राज्यों के साथ जल विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ अपर कृष्णा, मेकेदातु और महादयी, एट्टीनाहोल और अपर भद्रा परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।बोम्मई ने कहा कि उन्होंने जल विवाद के संबंध में महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवदगी, वरिष्ठ वकील श्याम दीवान और मोहन कटारकी और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें उन मामलों में तेजी लाने के लिए कहा जो उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन हैं।मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और उनसे जीएसटी मुआवजा जारी रखने का अनुरोध किया, क्योंकि यह 2022 में समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया जा सकता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी बैठक के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने राज्य में एक मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए कर्नाटक के प्रस्ताव पर केंद्र का समर्थन मांगा है।बोम्मई ने कहा कि गोयल ने उन्हें प्रस्ताव भेजने को कहा और परियोजना के लिए केंद्र से हर तरह की सब्सिडी देने का आश्वासन दिया। बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कपड़ा निर्माताओं के साथ गठजोड़ करने में राज्य की मदद करेंगे।मुख्यमंत्री के मुताबिक, मेगा टेक्सटाइल प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में नौकरियों का सृजन होगी, खासकर महिलाओं के लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानी हमें जीवन देता है?, आइए हम एक-एक बूंद को बचाए?, विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतदिल्लीवाले ध्यान दें! आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद, 2 दिनों तक नहीं आएगा पानी; चेक करें लिस्ट

कारोबारवर्ष 2050 तक बिहार में हो सकता गंभीर जल संकट?, सरकारी सर्वे और आईआईटी पटना अध्ययन से खुलासा, 15 जिलों में हालत बद से बदतर?

भारत₹700 करोड़ खर्च, सूख और विलुप्त हो रही 60 नदियों को पुनर्जीवित करने में जुटी नीतीश सरकार?, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा-तल से गाद निकालकर...

स्वास्थ्यजीवनदायी जल के दूषित होने की समस्या से जूझता देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर