लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: इंस्टाग्राम रील बनाने की कोशिश में शख्स हुआ हादसे का शिकार, झरने में गिरा, तलाश अब भी जारी

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2023 15:44 IST

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक शख्स इंस्टाग्राम रील बनाते समय हादसे का शिकार हो गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। शख्स भारी बारिश से उफन रहे झरने के पास खड़ा होकर वीडियो शूट करा रहा था।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के बारिश से प्रभावित उडुपी जिले में रविवार शाम एक इंस्टाग्राम रील फिल्माते समय एक व्यक्ति फिसलकर झरने में गिर गया और फिर पानी की तेज धारा में बह गया। शख्स की पहचान शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के 23 वर्षीय शरत कुमार के रूप में हुई है। यह घटना, उस व्यक्ति के दोस्त द्वारा कैमरे में कैद हो गई। घटना कोल्लूर गांव से सिर्फ 6 किमी दूर स्थित अरासिनागुंडी झरने पर हुई।

इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है। इसमें शख्स को राज्य में भारी बारिश के बाद भरे हुए झरने की ओर एक चट्टान पर खड़ा देखा जा सकता है। तभी वह आदमी अपना संतुलन खो बैठा और एक पल में झरने में गिर गया और तेज लहरों के नीचे गायब हो गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस और आपातकालीन सेवाएं जल्द ही खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंच गईं थी। हालांकि, व्यक्ति का शव बरामद नहीं किया जा सका। पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।

पिछले कुछ दिनों में उडुपी जिले में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बंटवाल तालुक के पास नंदवारा, अलादका और गुडीना इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां पानी घरों में घुस गया है और निवासियों को इसे छोड़ कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दरअसल, सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कर्नाटक में बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया है। कई छोटी नदियाँ उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह